बिहार में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने पर नीतीश कुमार को दी बधाई
नीतीश कुमार के अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर कहा कि श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वे एक अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का उनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। दोस्तों नमस्कार मेरा नाम प्रवीण मिश्रा राल्ही है और मैं राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र आयकर मीडिया का प्रधान-संपादक हू।
आज सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में ली शपथ
एनडीए की प्रचंड जीत के बाद, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। समारोह आज सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह, जेपी नड्डा, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बता दें कि बीजेपी कोटे से मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, रमा निषाद, नारायण शाह, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद और प्रमोद चंद्रवंशी को भी नई कैबिनेट में जगह मिली। एलजेपी (आर) से सुनील कुमार और संजय कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। जबकि एनडीए के साथी 'हम' से संतोष कुमार सुमन नई कैबिनेट में शामिल हुए। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। 74 साल के नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के 6 नवनिर्वाचित विधायकों ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली।
देशभर के नेताओं की उपस्थिति और अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह क्षण बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय फिर जोड़ दिया गया है। राज्यपाल ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज की शुरुआत कर दी। समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली।
गांधी मैदान में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखा। जगह-जगह 'जय बिहार', 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' जैसे नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने गमछे हवा में लहराकर नेताओं का अभिवादन किया। इस शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने वाला एक महत्वपूर्ण पहलू था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी। बिहार के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री स्वयं उपस्थित रहे। पीएम मोदी की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा और राजनीतिक महत्व को कई गुना बढ़ा दिया। प्रधानमंत्री के अलावा मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, असम, हरियाणा, नागालैंड, मेघालय, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सहित 16 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल भी चरम पर रहा। मंच से छठ गीतों और भोजपुरी संगीत ने लोगों को लगातार ऊर्जा दी। मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने भीड़ में अलग उत्साह पैदा किया।

Post a Comment