उत्तर प्रदेश। लखनऊ में व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन संपन्न ।




उत्तर प्रदेश। लखनऊ
, 23 नवम्बर, 2024 को एक पहल के तहत यूपी-112 मुख्यालय ऑडिटोरियम शहीद पथ लखनऊ में दोपहर 12 बजे से व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन लखनऊ व्यापार मण्डल के साथ सम्पन्न हुआ।
 ए.डी.जी मीरा रावत ने डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी और व्यापारियों से संवाद किया। व्यापारियों ने डायल 112 से सम्बन्धित सवाल किया जिनके जवाब डीआईजी शादाब राशिद खान, एस.पी.सिंह, एस.पी. विजय ढुल(आईपीएस) एडिश्नल एस.पी दिनेश पुरी ने दिये।

 व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे, लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, स्वेता गोयल, राजीव अरोड़ा, डा. गिरीश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता व अन्य व्यापारियों ने प्रश्न उठाये जिनका जवाब अधिकारियों के द्वारा दिया गया।
 अन्त में एडीजी मीरा रावत को अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने आश्वस्त किया कि डायल 112 का प्रचार-प्रसार और इसकी जानकारी व्यापारियों को अपने स्तर से उपलब्ध करायेंगे।
 कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का एडीजी ने धन्यवाद दिया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री उमेश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, रमेश मिश्र, श्याम कृष्णनानी,सतीश शर्मा निहारिका सिंह, शशि प्रकाश शुक्ल, मनीष गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा मनीष वर्मा, विनय शुक्ला, राजेन्द्र दुआ, सतपाल मीत अभिषेक चौहान, राजू शुक्ला, मुकेश सिंह, नीरज जौहर, रितुराज रस्तोगी, जे.एस.सेठी, विजय कुमार निर्वाण ललित तिवारी अतुल त्रिपाठी, आरिफ खां, हिमांशू भट्ट, मोहित केशर वानी, पवन गुप्ता, अभिनव गुप्ता जगजीत अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विनीत रस्तोगी, हरदीप, मोहम्मद सफीक, कुश अरोड़ा, अरूण अवस्थी, गोपाल अग्रवाल,दुर्गेश सोनी इत्यादि व्यापारी नेता उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post