प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने किया ध्वजारोहण।

 


मध्यप्रदेश। भोपाल, 26 जनवरी 2025 को नवनिर्मित आयकर भवन के प्रांगण में 76 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने विचार को साझा करते हुए कहां की संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्यालय में पदस्थ उत्कृष्ट कर्मचारी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयकर विभाग में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भोपाल के साथ अनुबंध के तहत मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ स्थित कार्यालय के सभी कर्मचारियों के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज का ऐलान किया गया। कार्यक्रम पर उपस्थित महानिदेशक (अन्वेषण) श्री सतीश गोयल ने, अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। और पूर्ण रूपेण हस्त लिखित संविधान है। जिसमें सभी के अधिकारों का ध्यान रखा गया है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा कि, आज हमें उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए, जिनकी शहादत के कारण आज हम यहां बैठे हुए हैं। श्री त्रिपुरी ने देश की संस्कृति और संस्थाओं को मजबूत बनाने की बात कही और भविष्य में देश की आर्थिक प्रगति के बारे में भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 


कार्यक्रम में, आयकर आयुक्त (प्रशासन) श्री राजेश कुमार, आयकर आयुक्त डॉ. सतपाल सिंह मीणा, आयकर उपायुक्त (प्रशासन) डॉ. चेतन शर्मा तथा आयकर अधिकारी संतोष कुमार निगम भी उपस्थित रहे‌। कार्यक्रम का संचालन आयकर अधिकारी नीरज अग्रवाल द्वारा किया गया।



उपरोक्त समाचार, आयकर अधिकारी, संतोष कुमार निगम द्वारा, आयकर मीडिया, के प्रधान संपादक प्रवीण मिश्रा राल्ही के व्हाट्सएप नंबर पर प्रेस रिलीज कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post